संसद के सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित Nation by mpeditor - August 8, 2022August 8, 20220 नई दिल्ली। मानसून सत्र की समाप्ति के साथ ही सोमवार को संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई । राज्यसभा में केन्द्रीय विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2022 के पारित होते ही सभापति एम वेंकैया नायडू ने कार्यवाही अनिश्चतकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की। वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा करते हुए कहा कि मानसून सत्र में सदन में कुल 16 बैठकें हुईं और सदन की उत्पादकता 48 प्रतिशत रही। सुबह 11 बजे सदन राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में सभापति एम. वेंकैया नायडू को उनका कार्यकाल समाप्त होने पर भावभीनी विदायी दी गई। नायडू का सभापति के रूप में कार्यकाल समाप्त होने