हिप्र के मुख्यमंत्री सुक्खू कोरोना संक्रमित Nation by mpeditor - December 19, 2022December 19, 20220 शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना संक्रमित हो गए हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात से पहले उनकी कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसलिए सुक्खू की सोमवार को प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट नहीं हो पाई। उन्होंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। साथ पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। प्रवक्ता के मुताबिक इस वजह से मुख्यमंत्री का सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उनके सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। उनका आज शिमला वापस लौटने का कार्यक्रम