भारत के ‘स्टील मैन’ जमशेद जे ईरानी का निधन business by mpeditor - November 1, 2022November 1, 20220 नई दिल्ली। टाटा स्टील के पूर्व प्रबंध निदेशक और भारत के ‘स्टील मैन’ के नाम से मशहूर जमशेद जे. ईरानी का सोमवार रात निधन हो गया। उन्होंने 85 साल की उम्र में रात 10:00 बजे जमशेदपुर में अंतिम सांस ली। टाटा स्टील ने ईरानी के निधन की जानकारी दी है। टाटा स्टील ने मंगलवार को कहा है - 'स्टील मैन ऑफ इंडिया' अब नहीं रहे। पद्म विभूषण डॉक्टर जमशेद जे इरानी के निधन की जानकारी देते हुए टाटा ग्रुप ने दुख जताया है। ईरानी चार दशक से ज्यादा टाटा स्टील से जुड़े रहे। वह 43 साल की विरासत को पीछे छोड़ते हुए जून 2011 में टाटा स्टील बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए थे। जमशेद जे ईरानी ने ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड में