बिहार में जदयू-भाजपा का गठबंधन टूटा Nation by mpeditor - August 9, 2022August 9, 20220 पटना। बिहार में जदयू-भाजपा का गठबंधन टूट चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यपाल से मिलने का समय मिल चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शाम चार बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और निर्णय बतायेंगे। नीतीश कुमार मार्च करते हुए राजभवन पहुचेंगे। इसके मद्देनजर राजभवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नीतीश कुमार ने जदयू की बैठक में विधायकों को गठबंधन तोड़ने वजह से भी अवगत कराया है।बिहार की राजनीति संकट को देखते हुए राजद ने भी राबड़ी आवास पर बैठक की है। बैठक में सभी विधायक शामिल है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हो रही इस बैठक में राजद के अलावा वाम दल के विधायक भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार महागठबंधन के सभी विधायकों को एक जगह रखने की