विभा पटेल ने कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल Politics by mpeditor - November 13, 2022November 13, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं भोपाल की पूर्व महापौर श्रीमती विभा पटेल ने भोपाल के कोलार क्षेत्र में एक पांच साल की दिव्यांग बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की घटना को लेकर प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। विभा पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून और पुलिस का डर खत्म हो रहा है। यही कारण है कि प्रदेश में मासूमों से दुराचार के मामले में अपराध रुक नहीं रहे। इस राज्य में मासूम बच्चियां, महिलाएं, बुजुर्ग, आम आदमी से लेकर नौजवान, किसान यानी कोई भी सुरक्षित नहीं हैं। असामाजिक तत्वों के हौंसले बुलंद है। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन का भगवाकरण हो गया है।