हरियाणा विधानसभा की प्रत्ययायुक्त विधान समिति के सदस्यों ने की दिग्विजय सिंह से सौजन्य भेंट Politics by mpeditor - August 28, 20220 भोपाल। हरियाणा विधानसभा की प्रत्ययायुक्त विधान समिति के कांग्रेस सदस्यों ने शनिवार को भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्ग्विजय सिंह के साथ उनके शासकीय निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। आगंतुक समिति के सदस्य वरिष्ठ कांग्रेस विधायक जगवीर सिंह मलिक, जयवीर सिंह वाल्मीकि, बलबीर सिंह, इंदुराज नरवाल ने परिवार सहित पूर्व सीएम से मुलाकात की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर व पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल विशेष रूप से मौजूद थे।