You are here
Home > Uncategorized > ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने देश में नया कीर्तिमान स्थापित किया: प्रकाश जैन

ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने देश में नया कीर्तिमान स्थापित किया: प्रकाश जैन

ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 92 वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

भोपाल – देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की 92 वीं जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों ने एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन ने कहा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने संघर्ष के साथ अपना जीवन जिया और देश में नया कीर्तिमान स्थापित किया। गरीबी में पालन-पोषण हुआ, किंतु इतने बड़े पदों पर जाने के बाद भी उन्होंने कभी देश के लिए ऐसा काम किया, जिससे विश्व में देश का गौरव और मान बढ़ा।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने संचालन करते हुये कहा कि कलाम जी ने देश के मानचित्र पर जो अपनी अमित छाप छोड़ी है उससे देश की ख्याति और गौरव बढ़ा है।
कार्यक्रम में अभा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरणसिंह सपरा, अल्पसंख्य कांग्रेस के पदाधिकारी शहनवाज खान, मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी सै. साजिद अली, जे.पी धनोपिया, मुजीब कुरैशी, दलवीर सिंह जस्सल, रवि

Top