कमलनाथ ने कांग्रेस नेताओं को सौंपी मप्र कांग्रेस में कार्य की जिम्मेदारी MP by mpeditor - January 9, 2023January 9, 20230 भोपाल। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस में संगठन को गति और सुचारू रूप से संचालन के लिये वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर को वरिष्ठ नेताओं से समन्वय, संपूर्ण मॉनिटरिंग, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह को प्रशासन, मंडलम-सेक्टर कार्य की मॉनिटरिंग, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन को जिला प्रभारियों से समन्वय और मंडलम-सेक्टर कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजीव सिंह को संगठन प्रभारी बनाया गया है। सेवादल के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र जोशी को बाल कांग्रेस, वोटर लिस्ट से संबंधित कार्य, शोभा ओझा को मोर्चा संगठन प्रभारी, जे.पी. धनोपिया को मप्र कांग्रेस के विभाग एवं प्रकोष्ठ प्रभारी के अतिरिक्त चुनाव आयोग से संबंधित कार्य, विधिक कार्य,
मप्र कांग्रेस का ट्वीटर अकाउंट हुआ हैक, हैकर ने किये छह ट्वीट कर News by mpeditor - December 23, 2022December 23, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के ट्वीटर अकाउंट को गुरुवार रात हैंकर्स ने अपना निशाना बनाया। कांग्रेस का अकाउंट हैक करने के बाद हैकर ने उससे एक के बाद एक लगातार छह ट्वीट किए। हालांकि अकाउंट हैक होने के बाद कांग्रेस की आईटी टीम ने लगभग दो घंटे की मेहनत के बाद अकाउंट को रिकवर कर लिया। अकाउंट रिकवर होने के बाद कांग्रस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। दरअसल, गुरुवार रात करीब पौने दस बजे कांग्रेस के अधिकारिक हैंडल से पार्टी की तरफ से आखिरी ट्वीट किया गया था। इस ट्वीट में कांग्रेस की भारत जोड़ो के छह फोटोज का एक कोलाज शेयर किया गया। फोटो शेयर करने के साथ ही ट्वीट में लिखा था कि प्यार का दूसरा नाम ही
भारत जोड़ो यात्रा के लिए मप्र कांग्रेस प्रवक्ता और संभागीय प्रवक्ताओं को जिले आवंटित News by mpeditor - November 16, 2022November 16, 20220 भोपाल। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देशानुसार मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ताओं और संभागीय प्रवक्ताओं को भारत जोड़ों यात्रा की सुव्यवस्थित कवरेज सुनिश्चित कराने के लिए अधोलिखित जिलों का आवंटन किया जा रहा है। पूर्व में जिन प्रवक्ताओं को जिले आवंटित किये जा चुके हैं, वे यथावत रहेंगे। बुरहानपुर ः- श्री रामपांडे, श्री सिद्धार्थ राजावत, श्री फिरोज सिद्धीकी, श्री अभिषेक गौर, श्री महेन्द्र अमूले। खंडवा:- श्री अवनीश भार्गव, श्री रवि वर्मा, श्री केदार सिरोही, श्री संजय महेन्द्र, श्री रेवतीरमण राजूखेडी। खरगौन:- श्री आनंद तारण, श्री राजकुमार केलू उपाध्याय, श्री संदीप सबलोक, श्रीमती निधी श्रीवास्तव। इंदौर:- श्री मृणाल पंत, श्री कुंदन पंजाबी, सुश्री अनुराधा सिंह, श्री आर.पी. सिंह, सुश्री पूजा चौकसे।उज्जैन:- श्री विक्रम खंपरिया, श्री देवाशीष जरारिया, श्री अमिताभ अग्निहोत्री,
मप्र कांग्रेस स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न MP by mpeditor - November 13, 2022November 13, 20220 भोपाल। डॉक्टरर्स का अपना एक प्रोफेशन होता है, वह समाज का सेवक भी होता है और प्रोफेशन से समाज सेवा जुड़ी होती है। आपको अपना प्रोफेशन चलाना है, पर अपने सामाजिक मूल्यों की रक्षा भी आपको करना है। आप प्रोफेशन के माध्यम से सामाजिक मूल्यों से जुडे़। आज की बहुत बड़ी आवश्यकता है अपना दृष्टिकोण बदलें। डॉ. एक व्यक्ति ही नहीं पूरे समाज का रक्षक होता है, आप समाज के रक्षक बने संविधान के रक्षक बने और सामाजिक मूल्यों के रक्षक बने। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में आयोजित मप्र कांग्रेस स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एलॉपैथी, आयुष, नर्स, डेंटल, पैरामेडिकल, स्वास्थ्य कर्मी सेवकों के बीच यह बात
मप्र कांग्रेस आउटसोर्स एवं सविदा कर्मचारी प्रकोष्ठ की पीसीसी में बैठक संपन्न News by mpeditor - November 6, 2022November 6, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस की 2023 विधानसभा चुनाव के लिए वचन पत्र समिति के तत्वाधान में शासकीय और अर्द्धशासकीय विभागों में कार्यरत आउटसोर्स, अस्थायी, संविदा, कम्प्यूटर आपरेटर, व्यवसायिक प्रशिक्षक, अनुकंपा आश्रित, पुरानी पेंशन बहाली संगठन, जनस्वास्थ्य रक्षक, गोसेवक, पेशा एक्ट कर्मचारी, ग्राम ऐनिमेटर कर्मचारी संघ, आईटीआई मेहमान प्रवक्ता, अतिथि विद्वान, पॉलिटेक्निक अतिथि व्याख्याता, मप्र विद्युत मंडल संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारी अंशकालीन, संविदा, दैवेभो जैसे दो दर्जन से अधिक कच्चे कर्मचारियों के संगठनों ने ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स ठेका कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, मप्र की बैठक आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गांधी सभाकक्ष में आहूत की गई। बैठक में कांग्रेस की वचन पत्र समिति के सदस्य मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, महामंत्री एवं समस्त प्रकोष्ठों
बसंत कुमार चौरसिया बने मप्र कांग्रेस पान उत्पादक एवं व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष News by mpeditor - November 1, 2022November 1, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर और महामंत्री एवं समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया द्वारा नरसिंहपुर के बसंत कुमार चौरसिया को मप्र कांग्रेस पान उत्पादक एवं व्यवसाय प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कांग्रेस पार्टी श्री चौरसिया से अपेक्षा करती है कि वे अभा कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे, पूर्व अध्यक्षद्वय सोनिया गांधी और राहुल गांधी की भावनानुसार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में अपने प्रकोष्ठ के माध्यम से लोगों को एकजुट कर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए पूर्ण निष्ठा और सक्रियता से कार्य करेंगे। आपसे यह भी अपेक्षा है कि आप समय-समय पर पार्टी द्वारा होने वाले आंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं अन्य
मप्र कांग्रेस मंदिर-पुजारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बने शिवनारायण शर्मा Politics by mpeditor - October 28, 2022October 28, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर और महामंत्री एवं समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया द्वारा उज्जैन केे शिवनारायण शर्मा को मप्र कांग्रेस मंदिर-पुजारी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कांग्रेस पार्टी शर्मा से अपेक्षा करती है कि वे अभा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भावनानुसार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के नेतृत्व में अपने प्रकोष्ठ के माध्यम से लोगों को एकजुट कर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए पूर्ण निष्ठा और सक्रियता से कार्य करेंगे। आपसे यह भी अपेक्षा है कि आप समय-समय पर पार्टी द्वारा होने वाले आंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं अन्य कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता
मल्लिकार्जुन खड़गे को अभा कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मप्र कांग्रेस के पदाधिकारियों ने दी बधाई Politics by mpeditor - October 19, 2022October 19, 20220 भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मल्लिकार्जुन खड़गे को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। सभी ने परस्पर मिष्ठान खिलाकर उन्हें बधाई दी। ज्ञात हो कि बीते 17 अक्टूबर को अभा कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पूरे देश में कांग्रेस संगठन के चुनाव संपन्न हुये थे, जिसकी मतगणना आज संपन्न हुई, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुये हैं। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह, राजकुमार पटेल, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, मीडिया अध्यक्ष के.के. मिश्रा, मीडिया उपाध्यक्ष नरेन्द्र सलूजा, भूपेन्द्र गुप्ता, अब्बास हफीज, प्रवक्तागण जितेन्द्र मिश्रा, संतोष सिंह परिहार, मिथुन अहिरवार, अजीत सिंह भदौरिया, निधि श्रीवास्तव, जितेन्द्र सिंह बघेल, राजकुमार
सौरभ नाटी शर्मा बने मप्र कांग्रेस बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष Politics by mpeditor - October 12, 2022October 12, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर और महामंत्री एवं समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने संस्कारधानी जबलपुर के सौरभ नाटी शर्मा को मप्र कांग्रेस बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। कांग्रेस ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी सौरभ नाटी शर्मा से अपेक्षा करती है कि वे अभा कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भावनानुसार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में अपने प्रकोष्ठ के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए पूर्ण निष्ठा और सक्रियता से कार्य करेंगे। साथ ही समय-समय पर पार्टी द्वारा होने वाले आंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं अन्य कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता