नीतू कपूर को आई ऋषि कपूर की याद Entertainment by mpeditor - October 9, 2022October 9, 20220 दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर को अपने दिवंगत अभिनेता पति ऋषि कपूर की याद सता रही है। रविवार को नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर दिवंगत ऋषि कपूर की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर की है, जिसमें ऋषि कपूर होंठों पर उंगली रखे आंखें बंद किए दिखाई दे रहे हैं। नीतू कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-'आपका शोर याद आता है, यहां बहुत खामोशी है'। नीतू का यह पोस्ट काफी भावुक कर देने वाला है। नीतू की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा-'वह हमेशा आपके आस पास रहेंगे।' एक अन्य यूजर ने लिखा-'हम सभी आपको बहुत मिस करते हैं।' नीतू कपूर और ऋषि कपूर की लव स्टोरी बहुत दिलचस्प है। दोनों ने साथ