You are here
Home > Entertainment > नीतू कपूर को आई ऋषि कपूर की याद

नीतू कपूर को आई ऋषि कपूर की याद

दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर को अपने दिवंगत अभिनेता पति ऋषि कपूर की याद सता रही है। रविवार को नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर दिवंगत ऋषि कपूर की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर की है, जिसमें ऋषि कपूर होंठों पर उंगली रखे आंखें बंद किए दिखाई दे रहे हैं। नीतू कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-‘आपका शोर याद आता है, यहां बहुत खामोशी है’।

नीतू का यह पोस्ट काफी भावुक कर देने वाला है। नीतू की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा-‘वह हमेशा आपके आस पास रहेंगे।’ एक अन्य यूजर ने लिखा-‘हम सभी आपको बहुत मिस करते हैं।’

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की लव स्टोरी बहुत दिलचस्प है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में अभिनय किया। यह जोड़ी रील के साथ-साथ रियल लाइफ में भी काफी पसंद की गई लेकिन कैंसर से जंग लड़ते हुए 67 वर्ष की उम्र में 30 अप्रैल, 2020 को ऋषि कपूर का निधन हो गया। जिंदगी के इस सफर में नीतू कपूर ने ऋषि कपूर का बखूबी साथ निभाया। फिल्म जगत में दोनों के प्यार और जिंदादिली की आज भी मिसाल दी जाती है।

Top