कमलनाथ ने संगठन में किए बड़े बदलाव Politics by mpeditor - August 11, 2022August 11, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अगले साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस संगठन को और अधिक मज़बूत बनाने अभी से बड़े बदलाव शुरू कर दिए हैं। इस दिशा में पहला कदम उठाते हुए गुरुवार को सभी 52 जिलों में जिला प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। कमलनाथ ने इन सभी जिला प्रभारियों को तुरंत अपने काम में जुट जाने के निर्देश भी दिए हैं। जिला प्रभारियों का सबसे पहला काम अपने प्रभार के जिले के संपूर्ण संगठन में समन्वय स्थापित करना होगा। जिसमें जिले के सभी मोर्चा संगठन जैसे महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, कांग्रेस सेवादल सहित विभागों और प्रकोष्ठ आदि की गतिविधियों में समन्वय करना, उनके