वर्तमान सरकार पुलिस और कर्मचारियों पर दबावबनाकर काम करवा रही है: कमलनाथ Politics by mpeditor - January 11, 2023January 11, 20230 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अधिकारी/ कर्मचारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने कहा कि हर चुनाव में अलग-अलग विषय आते हैं अलग-अलग मुद्दे आते हैं परंतु आज जो चुनाव सामने होंगें वह हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है, ऐसी चुनौती आपके जीवन में कभी नहीं आई होगी, एक चुनौती हमारे संविधान और संस्कृति को बचाने की भी है। हमें तय करना होगा कि हम आने वाली पीढ़ियों को कैसा भविष्य सौंपना चाहते हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि हम संविधान और संस्कृति के रक्षक बने। बाबा साहब का बनाया हुआ संविधान गलत हाथों में चला जाएगा तो उसका क्या परिणाम होगा? संवैधानिक