11 राज्यों में पीएफआई से जुड़े संदिग्ध लोगों के ठिकानों पर छापेमारी Nation by mpeditor - September 22, 2022September 22, 20220 नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह से राजधानी दिल्ली समेत 11 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के ठिकानों पर छापेमारी करते हुए अब तक 106 संदिग्धों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, छापेमारी के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अहम बैठक चल रही है।खबर लिखे जाने तक यह छापेमारी जारी है। केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां हुई हैं। राजधानी दिल्ली से तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि उत्तर प्रदेश से आठ लोग पकड़े गए हैं। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में पीएफआई अध्य्क्ष परवेज के यहां एनआईए ने तड़के साढ़े तीन बजे छापेमारी कर उसे और उसके भाई को गिरफ्तार किया। ओखला में