अपराध नियंत्रण में शिवराज सरकार पूरी तरह नाकाम: पीसी शर्मा Politics by mpeditor - August 31, 2022August 31, 20220 भोपाल। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर अपराध नियंत्रण में पूरी तरह से नाकाम होने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की शिवराज सरकार कानून व्यवस्था के मामले में हर मोर्चे पर विफल हो गई है। पीसी शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय क्राइम रिकार्ड ब्यूरो ने वर्ष 2021 के लिए जो रिपोर्ट जारी की है, उसमें आदिवासियों पर अत्याचार में मप्र पहले स्थान पर है। प्रदेश में आदिवासियों पर 2627 अत्याचार के मामले दर्ज किये गये। बलात्कार के मामले में मप्र का रिकार्ड अत्यंत शर्मनाक रहा, प्रदेश में बलात्कार के 6462 मामले दर्ज हुए, इनमें से 3515 मामले नाबालिग से दुष्कर्म के हैं। नाबालिग से दुष्कर्म में मप्र देश में
लघु औद्योगिक इकाइयों की कोयला सप्लाई में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही शिवराज सरकार: कमलनाथ Politics by mpeditor - August 23, 2022August 23, 20220 भोपाल। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर लघु औद्योगिक इकाइयों की कोयला सप्लाई में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कोयला सप्लाई में एजेंट प्रणाली शुरू करने को भी उद्यमियों का शोषण बताया है। कमलनाथ ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि मध्यप्रदेश की विभिन्न लघु औद्योगिक इकाईयों को कोयले की आवश्यकता की पूर्ति हेतु कोल इंडिया से कोयला उपलब्ध कराने का कार्य म.प्र. सरकार की ओर से म.प्र. लघु उद्योग निगम द्वारा किया जाता है। यह व्यवस्था वर्तमान में सुचारू रूप से संचालित हो रही है। प्रदेश की लघु औद्योगिक इकाईयों के संगठनों के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा अवगत कराया गया है कि वर्तमान व्यवस्था