सूर्यकुमार यादव के नाम टी-20 क्रिकेट में एक और उपलब्धि Sports by mpeditor - September 29, 2022September 29, 20220 तिरुवनंतपुरम। भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने वर्ष 2022 में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। सूर्या अब एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि केरल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला के पहले मैच में हासिल की। उन्होंने मैच में सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 50 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे। उन्होंने एक ऐसी पिच पर ये रन बनाए, जहां गेंद काफी स्विंग कर रही थी और रन बनाना मुश्किल था। ऐसी पिच पर सूर्या ने 151.52 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। अपनी पारी में लगाए तीन छक्कों की बदौलत 2022 में उनके नाम