‘मैं कांग्रेस विधायक हूं, इस वजह से मेरे इलाके के साथ भेदभाव हुआ’ – हर्ष यादव ने लगाए आरोप Uncategorized by mpeditor - October 31, 2023October 31, 20230 सरकार का खजाना खाली है लेकिन सरकार बनाने के लिए कुछ भी घोषणाएं हो रही हैं सागर – मध्यप्रदेश के सागर जिले की देवरी सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। यहां दो बार से विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष यादव के सामने भाजपा के बृजबिहारी पटेरिया की चुनौती है। पटेरिया भी पहले कांग्रेस में ही थे। देवरी से विधायक भी रहे हैं। कुछ महीने पहले भाजपा में शामिल हुए और पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है।अमर उजाला से खास बातचीत में हर्ष यादव ने दावा किया कि सागर की आठ में से छह सीटों पर हमारी जीत होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो घोषणाएं कर रहे हैं, उससे लोगों को समझ आ रहा है कि 18 साल तक ये घोषणाएं क्यों नहीं हुईं। मध्य प्रदेश सरकार का खजाना खाली है लेकिन सरकार बनाने के लिए कुछ भी घोषणाएं हो रही हैं। झूठ और फरेब की पराकाष्ठा हो चुकी।हर्ष यादव ने कहा कि मेरे क्षेत्र में बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या है। सरकार ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाए है। इसी कारण से बदलाव की बयार निकलेगी। विधानसभा चुनावों का परिणाम आप तीन दिसंबर को देखेंगे। बुंदेलखंड के लिए सबसे पहले काम हमने किया। पानी की समस्या नहीं होती, अगर भाजपा ने यहां काम किया होता।हर्ष यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार ने यहां का विकास रोक रखा है। जनता मौन है लेकिन उसने अपना मन बना लिया है। अब यह जनता अपनी नाराजगी दिखाएगी। मैं विधायक हूं, इस वजह से इस इलाके से भेदभाव किया जा रहा है।