You are here
Home > Uncategorized > अमर शहीद मंगल पाण्डे की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया उनका पुण्य स्मरण

अमर शहीद मंगल पाण्डे की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया उनका पुण्य स्मरण

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन पर कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धांजली दी

भोपाल – आजादी के प्रणेता अमर शहीद मंगल पाण्डे की 196 वीं जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेसजनों ने आज उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनिट का मौन रखा गया।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने उक्त दोनों कार्यक्रमों का संचालन करने हुये दोनों विभूतियों के जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डाला।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्षगण चंद्रप्रभाष शेखर, राजीव सिंह, प्रकाश जैन, सै. साजिद अली, जे.पी. धनोपिया, भूपेन्द्र गुप्ता, शहरयार खान, पुनीत टंडन, रवि परमार, सै. मुजफ्फर अली सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Top