You are here
Home > Uncategorized > अम्बाह के भाजपा के पूर्व विधायक कमलेश सुमन, भाजपा नेता नरेश सिंह तोमर कांग्रेस में शामिल

अम्बाह के भाजपा के पूर्व विधायक कमलेश सुमन, भाजपा नेता नरेश सिंह तोमर कांग्रेस में शामिल

भोपाल में कमलनाथ के सक्षम ली कांग्रेस की सदस्यता

भोपाल – मुरैना जिले की अम्बाह विधानसभा के भाजपा के पूर्व विधायक कमलेश सुमन, मुरैना के भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेश सिंह तोमर, पोरसा भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष पाल बघेल महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सरपंच भीकमसिंह बघेल, अम्बाह भाजपा मण्डल के महामंत्री तथा अनुसूचिज जाति मोर्चा के अध्यक्ष शंकरलाल सखवार ने आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के भोपाल स्थित निवास पर पहुंचकर कमलनाथ जी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
श्री कमलनाथ ने सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलायी और कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। श्री कमलनाथ ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा की नीतियों और कुशासन से त्रस्त होकर इन नेताओं ने सच्चाई का साथ दिया है, सच्चाई को पहचाना है और अपनी निष्ठा के साथ कांग्रेस पार्टी में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा के मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के करीबी रहे इन कद्दावर नेताओं के भाजपा छोड़ कांग्रेस में सदस्यता ग्रहण करने से भाजपा को बड़ा झड़का लगेगा और अम्बाह सहित पूरे मुरेना में इन नेताआंे के प्रभाव होने से पूरे मुरेना में कांग्रेस को फायदा मिलेगा।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और यादव समाज के अध्यक्ष रामस्वरूप यादव के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी नेताओं ने कमलनाथ जी पर विश्वास व्य

Top