You are here
Home > Uncategorized > आठ को मालवा और नौ को विंध्य में हुंकार भरेंगी प्रियंका, चार नवंबर को आएंगे खरगे

आठ को मालवा और नौ को विंध्य में हुंकार भरेंगी प्रियंका, चार नवंबर को आएंगे खरगे

भोपाल- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मालवा और विंध्य के दौरे पर आएंगी। वे आठ नवंबर को इंदौर जिले के सांवेर और देवास जिले के खातेगांव में जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं, अगले दिन नौ नवंबर को विंध्य में रीवा में बड़ी रैली को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी का यह छठावां दौरा है। इससे पहले प्रियंका गांधी जबलपुर, ग्वालियर, धार, मंडला और दमोह में जनसभ कर चुकी है।

कटंगी व शहपुरा में खरगे की सभा

इसके पहले चार नवंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे महाकौशल के दौरे पर रहेंगे। वे बालाघाट जिले की कटंगी और डिंडौरी जिले के शहपुरा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Top