You are here
Home > Uncategorized > कमलनाथ बोले- अब तो BJP को भी शिवराज को मुख्यमंत्री कहने में शर्म आ रही

कमलनाथ बोले- अब तो BJP को भी शिवराज को मुख्यमंत्री कहने में शर्म आ रही

सुरजेवाला बोले- किसानों के MSP से शिवराज ने MLA खरीदे

जबलपुर – मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, ‘अब तो BJP को भी शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री कहने में शर्म आ रही है। BJP ने अब तक CM फेस घोषित नहीं किया है। MP में शिवराज सिंह की नौटंकी और कमलनाथ की गारंटी है।’ कमलनाथ ने अपनी स्पीच की शुरुआत में कहा, ‘ये मत सोचिएगा कि मैं बूढ़ा हो गया हूं। मैं आपमें से किसी के भी साथ रेस लगा सकता हूं।’
मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) नहीं देकर इन पैसों से MLA खरीदे। आपका पैसा लूटकर सरकार बनाई।’ दोनों गुरुवार को जबलपुर के पाटन में जनसभा में शामिल हुए।
पाटन में जनसभा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को गदा भेंट की।
पाटन में जनसभा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को गदा भेंट की।
कमलनाथ के भाषण की बड़ी बातें…

MP में स्कूल की छत और पेपर भी लीक कर जाते हैं

‘अपना प्रदेश आज चौपट बन गया है। यहां स्कूल की छत और पेपर भी लीक कर जाते हैं। स्वास्थ्य, रोजगार, कानून, सुरक्षा, राशन व्यवस्था चौपट है। हमने MP में निवेश की शुरुआत की, लेकिन किसी को मध्यप्रदेश पर विश्वास नहीं। यहां की पहचान भ्रष्टाचार से है। प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का गवाह है या फिर इसका शिकार है। मैं शिवराज सिंह के बारे में क्या कहूं? अब तो BJP को खुद यह कहते हुए शर्म आ रही है कि यह हमारे मुख्यमंत्री हैं। शिवराज 18 साल का जवाब दे दीजिए, मैं 15 साल का हिसाब देता हूं।’

ट्रांसफॉर्मर कंपनियां BJP नेताओं की, 6 महीने नहीं चलते
ये ट्रांसफॉर्मर की कंपनियां किसकी हैं? जब मैं मुख्यमंत्री था तो मैंने कहा था कि ट्रांसफॉर्मर रोज बिगड़ जाते हैं, रोज खरीदना पड़ते हैं। इन्हें तो 15-20 साल चलना चाहिए। लेकिन, बनाने वाले ऐसा ट्रांसफॉर्मर बनाते हैं कि 6-8 महीने में ठप हो जाएं और नया खरीदना पड़े। उनकी मार्केटिंग चलती रहे। पता लगाइएगा, इनके सभी मालिक बिजली बोर्ड के या फिर भाजपा के नेता हैं।

हम डबल गोशालाएं बनाएंगे, मटर प्रोसेसिंग प्लांट लगाएंगे
मैंने 11 महीने में 1 हजार गोशाला बनाईं। हमारी सरकार आएगी तो हम डबल गोशाला बनाएंगे। जबलपुर में मटर प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जाएगा। 100 रु. में 100 यूनिट बिजली देकर मैंने कौन सा गुनाह किया? पेंशन बढ़ाई, शादी के लिए पैसे बढ़ाए, यह शुरुआत थी, इसके बाद हमारी सरकार नहीं बची। विधायक आकर मुझसे कहते थे कि हमें 5 करोड़ रुपए मिल गए। मैं उनसे कहता था- मौज करो।

शिवराज जी, घोषणाएं करते जाइए, आपको प्यार से विदा करेंगे

शिवराज सिंह नौजवानों की पीड़ा नहीं देख सकते। किसानों की आवाज नहीं सुन सकते। आपकी कान-आंख नहीं चलते, मुंह बहुत चलता है। शिवराज सिंह आपका समय आ गया है। आपको बड़े प्यार से विदा करेंगे। इनकी झूठ की मशीन डबल स्पीड पर चल रही है। आप घोषणाएं करते जाइए, सभी जानते हैं कि आपकी सरकार वापस आने वाली नहीं है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, सबसे बड़ा धोखा भाजपा ने खेत में जमीन जोतने वाले मजदूर और किसान से किया।
मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, सबसे बड़ा धोखा भाजपा ने खेत में जमीन जोतने वाले मजदूर और किसान से किया।
सुरजेवाला के भाषण की बड़ी बातें…
भाजपा ने सबसे बड़ा धोखा मजदूरों-किसानों से किया
मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ‘2014 में नरेंद्र मोदी ने यह कहकर सत्ता ली थी कि किसान को लागत पर 50% मुनाफा देंगे। कर्जमाफी करेंगे। फसल का उचित दाम देंगे। बिजली-पानी समय पर मिलेगा। हुआ क्या? सबसे बड़ा धोखा भाजपा ने खेत में जमीन जोतने वाले मजदूर और किसान से किया।
यह आपकी जेब से पैसा निकालने वाली सरकार
इस इलाके में मूंग का समर्थन मूल्य 7700 रुपए है। इस इलाके का मूंग इसी मंडी में किसान ने 6000 से 6500 रुपए में बेचा। 1100 से 1500 रुपए/क्विंटल किसानों ने नुकसान सहा। उड़द का MSP 6500 रुपए है। लेकिन, किसान को मिलता है 5 हजार से 5500 रुपए। किसान को उसका MSP क्यों नहीं मिलता? क्योंकि बाकी पैसे से शिवराज सिंह चौहान ने MLA खरीद लिए थे। आपका पैसा लूटकर सरकार बनाई गई। यह आपकी जेब से पैसा निकालने वाली सरकार है। भाजपा के कोऑपरेटिव में दलाल तुलाई के नाम पर 200 रुपए काट लेते हैं।

आदिगुरु शंकराचार्य का जीवन भाजपा को आत्मसात करने की जरूरत

ओंकारेश्वर में आदिगुरु शंकराचार्य के प्रतिमा के अनावरण पर सुरजेवाला बोले, ‘ये सभी की इच्छा है। लेकिन, भाजपा को उनके जीवन का कुछ हिस्सा आत्मसात करने की जरूरत है। आदि शंकराचार्य उस नौजवान का नाम है, जो सड़कों

Top