You are here
Home > Uncategorized > कांग्रेस की सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक महाकाल लोक में होगी

कांग्रेस की सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक महाकाल लोक में होगी

कमलनाथ ने कहा कि सीएम शिवराज की घोषणा की झूठ की मशीन डबल स्पीड से चल रही है

उज्जैन – मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक महाकाल लोक में होगी। उन्होंने महाकाल के दरबार में एक अर्जी भी लगाई है। भगवान महाकाल से प्रार्थना की है कि प्रदेश को भ्रष्टाचार की जननी पार्टी से मुक्ति दिलाएं। मध्यप्रदेश में 50% कमीशन का अंत शीघ्र हो। कमलनाथ ने महाकाल लोक में भ्रष्टाचार की जांच कराने की भी बात कही है।
कमलनाथ सोमवार को उज्जैन पहुंचे थे। जहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। वे महाकाल की सवारी में भी शामिल हुए। उन्होंने मंदिर परिसर में पालकी और महाकाल के मुखारविंद भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन किया।

घोषणा और झूठ की मशीन डबल स्पीड से चल रही

महाकाल की सवारी के पूजन के बाद कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि यहां हर चीज में भ्रष्टाचार है। इन्होंने (भाजपा ने) महाकाल को भी नहीं छोड़ा। 50 प्रतिशत कमीशन की सरकार है। पिछले 5 से सात महीने में इन्होंने बड़े ठेके दिए, ताकि कमीशन मिल सके। इनका उद्देश्य है कि आखिरी समय में जितना हो सके, समेट लो।
कमलनाथ ने कहा कि सीएम शिवराज की घोषणा की झूठ की मशीन डबल स्पीड से चल रही है। 18 साल बाद सरकार को संविदा, बहनें और किसान याद आ रहे हैं। सरकार ने 3 लाख 30 करोड़ का कर्ज लिया, इससे किसको फायदा हुआ।

मैं महाकाल दर्शन करने जांऊ तो उनके पेट में दर्द होता है: कमलनाथ

बीजेपी के चुनावी हिंदू बताने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने (भाजपा ने) क्या धर्म की एजेंसी ले रखी है? मैं महाकाल दर्शन करने जांऊ तो उनके पेट में दर्द होता है। मैंने 15 वर्ष पहले हनुमान मंदिर बनवाया था।
उन्होंने कहा कि कमलनाथ 2018 के मॉडल नहीं है, हम 2023 के मॉडल है । इनके पास कुछ कहने को नहीं है। मेरे राजनीति जीवन में कोई मुझ पर उंगली नहीं

Top