You are here
Home > Uncategorized > शहडोल में भाजपा को बड़ा झटका, जनपद अध्यक्ष हीरावती कोल कांग्रेस में शामिल

शहडोल में भाजपा को बड़ा झटका, जनपद अध्यक्ष हीरावती कोल कांग्रेस में शामिल

जयसिंहनगर जनपद की अध्यक्ष मालती सिंह भी भाजपा को अलविदा कहते हुए कांग्रेस के साथ हुई

शहडोल- शहडोल के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधियों ने भाजपा से दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया है। संभागीय मुख्यालय सोहागपुर जनपद की अध्यक्ष हीरावती कोल का कांग्रेस में शामिल हो जाना शहडोल भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इनसे ठीक पहले जयसिंहनगर जनपद की अध्यक्ष मालती सिंह भी भाजपा को अलविदा कहते हुए कांग्रेस के साथ चली गईं हैं।
दोनों जनपद अध्यक्षों ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के हाथों भोपाल में कांग्रेस की सदस्यता ली है। त्रिस्तरीय चुनाव जीतकर आने वाले जनप्रतिनिधि लगातार भाजपा का साथ छोड़ रहे हैं। भाजपा संगठन ने इस मामले में चिंता जाहिर की है। वहीं कांग्रेस के नेता लगातार सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के संपर्क में हैं।

जिला पंचायत और जनपद के सदस्य भी शामिल

जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 से निर्वाचित हो कर आए सदस्य राजेश बैगा भी भाजपा से कांग्रेस में चले गए। सोहागपुर जनपद सदस्य विक्रम सिंह फिर कांग्रेस का हाथ पकड़ चुके हैं। विक्रम सिंह ने सीधी जा कर कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल के हाथो दोबारा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। कांग्रेस नेता विक्रम सिंह ने बताया कि अभी और कई जनपद सदस्य और सरपंच कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।

जयस और गोंगपा के नेता भी शामिल

भाजपा नेताओं के अलावा जयस के कई नेता कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इनमें मुख्य रूप से जयस के प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल सिंह टेकाम, गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के चर्चित नेता ललन सिंह भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

कई सरपंचों ने भी ली कांग्रेस की सदस्यता

एक ओर जहां जनपद और जिला पंचायत के सदस्य कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर कई ग्राम पंचायतों के सरपंच भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने बताया कि खोह सरपंच अमरतिया बाई, बंडी खुर्द सरपंच मंगल बैगा, उप सरपंच अनिल सोनी, लखबरिया सरपंच मंगल बैगा, धमनी कला के लवकेश सिंह, कल्याणपुर की उपसरपंच राधा बैगा समेत अन्य जनपदों से कई सरपंच कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

अब 5 में 3 जनपद में कांग्रेस का कब्जा

जिले की 5 जनपद पंचायतों में अब 3 जन

Top