You are here
Home > Uncategorized > कांग्रेस समर्थक को अगवा करने का प्रयास,पुलिस पर मंत्री के दबाव में काम करने का आरोप

कांग्रेस समर्थक को अगवा करने का प्रयास,पुलिस पर मंत्री के दबाव में काम करने का आरोप

गोहद प्रत्याशी के बेटे पर हमला

भोपाल – भिंड के अटेर विधानसभा क्षेत्र में BJP पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक को पीट दिया। आरोप यह भी है कि कांग्रेस समर्थक को बंधक बनाकर ले जाने की भी कोशिश की गई। घर में मौजूद महिलाओं से बुरा बर्ताव किया गया। मामला बुधवार देर रात 10 बजे का है।

कांग्रेस समर्थक को अगवा करने का प्रयास:पुलिस पर मंत्री के दबाव में काम करने का आरोप; गोहद प्रत्याशी के बेटे पर हमला

भिंड11 घंटे पहले
अटेर से कांग्रेस प्रत्याशी के भाई ने थाना प्रभारी से बहस की। कार्रवाई में देरी करने के आरोप लगाए। – Dainik Bhaskar
अटेर से कांग्रेस प्रत्याशी के भाई ने थाना प्रभारी से बहस की। कार्रवाई में देरी करने के आरोप लगाए।
भिंड के अटेर विधानसभा क्षेत्र में BJP पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक को पीट दिया। आरोप यह भी है कि कांग्रेस समर्थक को बंधक बनाकर ले जाने की भी कोशिश की गई। घर में मौजूद महिलाओं से बुरा बर्ताव किया गया। मामला बुधवार देर रात 10 बजे का है।

सुरपुरा थाना पुलिस पर आरोपियों के विरुद्ध एक्शन लेने में लेटलतीफी का भी आरोप है। कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के भाई योगेश कटारे ने थाना प्रभारी अरविंद सिकरवार पर BJP प्रत्याशी और मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है।

थाना प्रभारी ने इसे गलत बताया तो योगेश ने उनसे कहा कि आपके मोबाइल पर लगातार मंत्री के फोन आ रहे हैं। कॉल हिस्ट्री चेक कराएं। कांग्रेस का आरोप है कि जब कॉल हिस्ट्री की बात आई तो थाना प्रभारी का चेहरा फीका पड़ गया।

थाना प्रभारी का कहना है कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थे, इतने में कांग्रेस के लोग भी आ गए। एफआईआर पूछताछ के बाद ही होती है। आरोप तो कोई भी लगा सकता है।

कट्‌टे से हवाई फायरिंग के आरोप
मामला परियाया गांव का है। BJP युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा कुछ साथियों के साथ अपने गांव आए तो सभी कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे का समर्थन कर रहे शिवकांत शर्मा के घर जा पहुंचे। युवक को बंधक बनाकर अपने साथ ले जाना चाहा। मारपीट भी की।

जब युवक की पत्नी बचाव के लिए आगे आई तो आरोपियों ने अभद्रता कर दी। कट्‌टे से हवाई फायर किया। इस बात की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी जमा हो गए और पुलिस पर आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाने लगे।

कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के भाई योगेश कटारे थाने पहुंचे। थाना प्रभारी अरविंद सिकरवार ने उन्हें जांच कर FIR दर्ज करने की बात कही। इस पर योगेश भड़क गए। उन्होंने सीधे तौर पर बीजेपी प्रत्याशी अरविंद भदौरिया के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।

इधर, कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे ने SP

Top