You are here
Home > Uncategorized > राहुल की यात्रा भारतीय संविधान की रक्षा के लिए है – मल्लिकार्जुन खड़गे

राहुल की यात्रा भारतीय संविधान की रक्षा के लिए है – मल्लिकार्जुन खड़गे

नई दिल्ली – कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में न्याय संकल्प सम्मेलन के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड और ओडिशा के बाद ये उनका तीसरा कार्यकर्ता सम्मेलन है। खड़गे ने कहा- पिछले 21 दिन से भारत जोड़ो न्याय यात्रा चल रही है। राहुल गांधी जी इस यात्रा में न्याय के 5 स्तंभ लेकर निकले हैं। वे जनता के हक के लिए लड़ रहे हैं। हर कांग्रेस कार्यकर्ता में जोश आना चाहिए कि यह लड़ाई किसी एक के लिए नहीं, बल्कि संविधान की रक्षा के लिए है। अगर आप इस लड़ाई में कांग्रेस का साथ नहीं देगें तो आप मोदी के गुलाम हो जाएंगे।
खड़गे ने कहा- आज हर अखबार में मोदी की गारंटी लिखा रहता है। मोदी जी की गांरटी थी- हर साल 2 करोड़ नौकरियां, लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपए, लेकिन मोदी ने कुछ भी नहीं दिया। PM मोदी ने सिर्फ युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को धोखा देने का काम किया। जबकि कांग्रेस ने जो भी वादा किया, उसे पूरा करके दिखाया।
कांग्रेस का यह सम्मेलन इस मायने में भी खास है क्योंकि 45 साल पहले 1977 में चुनाव हारने के बाद इंदिरा गांधी ने भी 1979 में पूर्वी दिल्ली से ही चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। इस आयोजन में 20 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। कांग्रेस ने इस आयोजन को न्याय सम्मेलन नाम देकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संदेश को आगे बढ़ाने की कोशिश की है। इसके जरिए पार्टी युवाओं महिलाओं, गरीबों, किसानों और श्रमिकों के लिए न्याय मांगने का काम करेगी।

Top