You are here
Home > Uncategorized > गांधीवादी संस्थाओं पर कब्जे का अभियान चलाया जा रहा है – दिग्विजय सिंह

गांधीवादी संस्थाओं पर कब्जे का अभियान चलाया जा रहा है – दिग्विजय सिंह

029 में ये स्थिति बनेगी कि वही चुनाव लड़ पाएगा, जिसकी मंजूरी नरेन्द्र मोदी देंगे

भोपाल – भोपाल के गांधी भवन में मौजूदा राष्ट्रीय परिस्थिति में महात्मा गांधी एवं भारतीय संविधान विषय पर आयोजित वर्कशॉप के एक सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि गांधीवादी संस्थाओं पर कब्जे का अभियान चलाया जा रहा है।
मोदी सरकार पर हमलावर हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर सचेत नहीं हुए तो 2024 से लोकतंत्र पर जो खतरा शुरु होगा तो 2029 में ये स्थिति बनेगी कि वही चुनाव लड़ पाएगा, जिसकी मंजूरी नरेन्द्र मोदी जी देंगे।
उन्होंने कहा कि हालात ऐसे होंगे कि सत्ता पक्ष विपक्ष वही चलाएंगे। उन्होंने गांधीवादियों का आव्हान करते हुए कहा कि मैं 76 साल का हूं 2029 का चुनाव भले ना देख पाऊं लेकिन आने वाली पीढ़ी के लिए लोकतंत्र समाप्त हो जाएगा।
दिग्विजय सिंह ने नाथूराम गोडसे का भी जिक्र किया और कहा कि अब सरकार में गोडसे महामंडित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस एक ऐसा संगठन है जहां सदस्यता का पंजीयन नहीं होता।
इसलिए कह दिया जाता है कि नाथूराम गोडसे का संघ से संबध नहीं था, लेकिन नाथूराम गोडसे स्वयंसेवक थे प्रचारक थे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि गांधी दर्शन को बचाए रखने सबको एकजुट होना पड़ेगा।

Top