You are here
Home > Uncategorized > चिकित्सक संगठन की मजबूत कड़ी, विधानसभा चुनाव में निभायेगें महती भूमिका: चंद्रप्रभाष शेखर

चिकित्सक संगठन की मजबूत कड़ी, विधानसभा चुनाव में निभायेगें महती भूमिका: चंद्रप्रभाष शेखर

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत डॉक्टर्स कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर कमलनाथ हाथ मजबूत करें: धनोपिया

भोपाल – चिकित्सक चाहे किसी भी क्षेत्र का हो, वह गरीब-अमीर सभी व्यक्यिों और सभी क्षेत्रों से सीधे जुड़ा होता है और लोगों के विचारों और भावनाओं को भी अपनी सूझ-बूझ से समझता है, जानता है और उन्हें अपने विचारों में ढालता है। लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाऐं देने वाले चिकित्सकों के साथ झूठ, फरेब और कुठाराघात कर रही है। मप्र कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक में अध्यक्षता करते हुए मप्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा कि चिकित्सक संगठन की एक मजबूत कड़ी है, विधानसभा चुनाव में इनकी निर्णायक भूमिका रहेगी। इसलिए कांग्रेस विचारधारा से जुडे़ प्रदेश के समस्त क्षेत्रों में कार्यरत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के चिकित्सक कांग्रेस पार्टी के पक्ष में लोगों को जोड़कर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें। संगठन को जन-जन तक पहुचाने के लिए डाक्टर, नर्स, आशा कार्यकर्ता से लेकर वार्ड बाय तक को जोडा जाना चाहिए। प्रदेश के हर वर्ग पर हो रहे अत्याचार, महंगाई को मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाये।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी एकजुटता से कार्य करें। कांग्रेस सरकार बनने पर इस वर्ग के लोगों प्रतिनिधित्व दिया जायेगा। चिकित्सा क्षेत्र में जुड़े प्रदेश भर में चिकित्सक डॉक्टर्स, फार्मासिस्ट, मेडिकल क्षेत्रों के लोग सभी कांग्रेस की सरकार बनाने सक्रिय भूमिका निभाने का कार्य कर रहे है।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र एक क्षेत्र है, जहां से हर व्यक्ति का नाता होता है, ऐसे में एक चिकित्सक भी अपने संपर्क में आने वाले व्यक्ति की भावनाओं को जानने की क्षमता रखता है। चूंकि विभिन्न क्षेत्रों में डॉक्टर्स की सेवाएं सर्वोपरि होती है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश के सभी चिकित्सक कांग्रेस पार्टी के साथ है। भाजपा सरकार इन चिकित्सकों के साथ अन्याय और शोषण कर रही है, चिकित्सक भाजपा की नीतियों से त्रस्त और दुखी है। संगोष्ठी आदि के माध्यम से अपनी बात जनता तक पहुंचायी जाये।
मप्र कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. सुदीप पाठक ने सभी पदाधिकारियों की ओर से आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी कांग्रेस और कमलनाथ जी के साथ खड़ा है। प्रदेश भर में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े डॉक्टर्स, फार्मासिस्ट, मेडिकल क्षेत्रों के लोग कांग्रेस के पक्ष में लामबंद है और लगभग 20 लाख से अधिक मतदाताओं को प्रभावित कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान कराकर कांग्रेस को मजबूती प्रदान कर

Top