You are here
Home > Uncategorized > नेता प्रतिपक्ष ने भिंड एसपी पर भाजपा के इशारे पर थाना प्रभारियों की पदस्थापना का आरोप लगाया

नेता प्रतिपक्ष ने भिंड एसपी पर भाजपा के इशारे पर थाना प्रभारियों की पदस्थापना का आरोप लगाया

हार, मेहगांव और अटेर में मंत्रियों के हिसाब से थानेदारों की तैनाती की गई

भोपाल – मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर में होना है। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखा है। इसमें भिंड एसपी मनीष खत्री पर भाजपा के इशारे पर थाना प्रभारियों की पदस्थापना करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि लहार, मेहगांव और अटेर में मंत्रियों के हिसाब से थानेदारों की तैनाती की गई। लहार में ज्यादातर थानेदार ब्राह्मण समाज के है। गोविंद सिंह ने लिखा कि जिस तरीके से जिम्मेदारी दी गई। थानेदारों को उससे निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है।

Top