You are here
Home > Uncategorized > सुरजेवाला दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंचे,बोले- सरकार स्कूली छात्रा को भिखारी बताती रही

सुरजेवाला दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंचे,बोले- सरकार स्कूली छात्रा को भिखारी बताती रही

उज्जैन की घटना दिल्ली के निर्भया कांड से भी बड़ी – सुरजेवाला

इंदौर – उज्जैन में हुई नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना से राजनीति भी गर्मा गई है। शुक्रवार को कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला दुष्कर्म पीड़िता से मिलने एमटीएच अस्पताल पहुंचे। बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने किसी को भी उससे मिलने नहीं दिया।
दुष्कर्म पीड़िता के स्वास्थ्य की जानकारी सुरजेवाला ने डॉक्टर से ली। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि उज्जैन की घटना दिल्ली के निर्भया कांड से भी बड़ी है। आरोपी ने अमानवीय तरीके से अपराध किया। पीड़िता को बचाने के लिए डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया है उसे ठीक होने में कम से कम 4 हफ्ते लगेंगे।
सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक बार भी मध्य प्रदेश की दलित बेटी के लिए अपने मुंह से एक शब्द नहीं निकला। सरकार दुष्कर्म पीड़िता बच्चों को उत्तर प्रदेश या बिहार का बताती रही जबकि वह मध्य प्रदेश के सतना में रहती है। वह स्कूली छात्र है जबकि अफसर उसे भिखारी बताते रहे।
बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट सतना में दर्ज हो चुकी थी। फिर भी प्रदेश सरकार ट्रैक नहीं कर पाई। इस अपराध की एक वजह पुलिस की अक्षमता भी है। मानवीयता के नाते कांग्रेस बच्ची के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक मदद कर रही है।

Top