You are here
Home > Uncategorized > न्याय के देवता भगवान शनि देव से कांग्रेसजनों ने न्याय की प्रार्थना की

न्याय के देवता भगवान शनि देव से कांग्रेसजनों ने न्याय की प्रार्थना की

होगी सत्य की जीत, श्री कमलनाथ को मिलेगा जनता का आशीर्वाद

भोपाल – मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का मतदान 17 नवंबर को संपन्न हुआ है जिसकी मतगणना 3 दिसंबर को होना।
मध्यप्रदेश की जनता ने एक बार फिर कमलनाथ जी को जनादेश के रूप में अपना आशीर्वाद दिया है। मप्र में प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने जा रही हैं। मतदाताओं द्वारा किए गए अपने मताधिकार के उपयोग से प्राप्त जनादेश को भाजपा अपने प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर दबाव बनाकर लोकतांत्रिक जनादेश को बदलने का प्रयास कर सकती हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण धौलपुरे ने कांग्रेस के साथियों के साथ आज शानिदेव मंदिर जाकर भगवान शानिदेव जी से प्रार्थना की और कहा कि आप न्याय के देवता हैं और सद्कर्मों को करने वाले व्यक्ति के साथ सदैव ही न्याय करते हैं और माननीय कमलनाथ जी को मध्यप्रदेश की जनता ने जो जनादेश दिया है उस जनादेश पर आशीर्वाद दें ताकि सत्य की जीत सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर अमरीश राय प्रदेश अध्यक्ष बजरंग सेना, रामस्वरूप यादव महामंत्री मध्यप्रदेश कांग्रेस, तोरण सिंह पथरोड , नरेंद्र लोधी जिला संयोजक बजरंग सेना, जाहर सिंह लोधी जी जिला अध्यक्ष ग्रामीण भोपाल बजरंग सेना, संजय जयसवाल, सुरेंद्र ठाकुर सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Top