You are here

सागर में दलित युवक की हत्या के विरोध में युवा कांग्रेस का विदिशा में जंगी प्रदर्शन

विदिशा – युवा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह का पुतला फूंका।
सागर जिले के बड़ोदिया गांव में एक युवक की हत्या और उसकी मां को निर्वस्त्र कर पीटे जाने की घटना से पूरे प्रदेश में आक्रोश हैं। वहीं विदिशा में इस घटना को लेकर युवा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह का पुतला फूंका।
विदिशा में जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष वैभव भारद्वाज के नेतृत्व में देर शाम को माधवगंज चौराहे पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। युवा कांग्रेस द्वारा कार्यकर्ता मंत्री भूपेंद्र सिंह का पुतला लेकर आने पर काफी देर तक पुलिस बल और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की होती रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री भूपेंद्र सिंह का पुतला जलाया।
पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग कर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हटाया। पुतला दहन के पहले नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। विधायक शशांक भार्गव ने कहा कि मध्यप्रदेश दलितों, आदिवासियों पर अत्याचार करने के मामले में नम्बर वन पर हैं।
एक तरफ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री संत रविदास जी का मंदिर बनाकर प्रदेश के भोले भाले दलित भाई-बहनों का ठगने का काम कर कर रहे हैं। दूसरी तरफ भाजपा के नेता रोज दलितों आदिवासियों पर अत्याचार कर रहे हैं। यह चिंताजनक बात है।
प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने से बच रहे है। वह बयान दे रहे हैं कि ये आपसी रंजिश का मामला हैं। यह भाजपा का असली चरित्र है।
जिला युवा

Top