You are here
Home > Uncategorized > प्रदेश में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाएं शर्मनाक, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को तत्काल पद से बर्खास्त किया जाए – विभा पटेल

प्रदेश में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाएं शर्मनाक, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को तत्काल पद से बर्खास्त किया जाए – विभा पटेल

महिलाओं, बच्चियों के साथ बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल

भोपाल – मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि लगातार सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं से मध्यप्रदेश शर्मसार हुआ है। लेकिन भाजपा की शिवराज सिंह चौहान सरकार को इन घटनाओं पर जरा भी लज्जा नहीं आती। प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा महिलाओं, लाड़ली बहनों और मासूम बच्चियों की सुरक्षा करने के लिए जरुरी कदम उठाने के बजाय औछी और घटिया राजनीति कर प्रदेश जनता को गुमराह कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण, शर्मनाक और प्रदेश, देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपमानजनक स्थित है। प्रदेश में महिलाओं, बच्चियों को लेकर हालात बद से बदतर हैं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा महिलाओं, बच्चियों के साथ लगातार पूरे प्रदेश में हो रही घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं, उनके गृहमंत्री रहते प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह लचर और विफल है, इसलिए गृहमंत्री को पद पर बने रहने को कोई नैतिक अधिकार नहीं है, उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, यदि वे स्वयं इस्तीफा नहीं देते तो मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को उनसे इस्तीफा ले लेना चाहिए।
मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में आज महिला कांग्रेस ने प्रदेश में महिलाओं, बच्चियों के साथ लगातार हो रही दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और राज्यपाल को ज्ञापन सौंप नरोत्तम मिश्रा को गृह मंत्री के पद से तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।
श्रीमती पटेल ने भोपाल में रोशनपुरा पर आयोजित महिला कांग्रेस के धरने के दौरान कहा कि घोषणावीर शिवराज सिंह सरकार के राज में आज लाड़ली बहनें, मासूम बच्चियों समेत तमाम महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, वे सार्वजनिक स्थानों पर जाने से कतराती है जो एक सभ्य समाज के विरुद्ध है।
श्रीमती पटेल ने कहा कि रीवा जिले के हनुमना थाना क्षेत्र में दो आदिवासी बालिकाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सुशासन के नाम पर करारा तमाचा है। इसके पहले सतना के मैहर में हुई दुष्कर्म की घटना से शिवराज सरकार ने कोई सबक नहीं लिया। इतना ही नहीं, आदिवासी बाहुल्य बैतूल जिले के घोड़ाडोगरी के एक सरकारी स्कूल में रेप होने की खबर झकझोर देने वाली है, जिसमें खुद स्कूल का शिक्षक नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ये अमानवीय तथा घृणित हरकत बेहद शर्मनाक है। ये घटनाएं महज इक्का-दुक्का नहीं हैं, ऐसी घटनाएं प्रदेश में रोजाना किसी न किसी जिले में घट रही हैं। ये घटनाएं शिवराज सिंह चौहान सरकार के राज में कानून व्यवस्था की कलई खोलती है। इन घटनाओं से इंसानियत शर्मसार हो रही है।
विभा पटेल ने कहा कि विशेषकर रीवा जिले में सामूहिक दुष्कर्म मामले से भाजपा सरकार का आदिवासियों और अनुसूचित जातियों के प्रति नफरत का घिनौना चेहरा भी उजागर हुआ है। भाजपा राज में आदिवासी हितों पर केवल कोरे दावे और कोरी बातें ही होती हैं। भाजपा सरकार आदिवासियों पर अत्याचार रोकने के लिए कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाती? इन घटनाओं पर निर्लज्ज गृह मंत्री को शर्म भी नहीं आ रही। महिलाओं के हक और बिगड़ती कानून व्यवस्था, बेलगाम महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी को लेकर मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस का आंदोलन निरंतर

Top