You are here
Home > Uncategorized > बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों से उजागर हो गया की प्रदेश से मामा की भाजपा से विदाई की तैयारी हो गई है

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों से उजागर हो गया की प्रदेश से मामा की भाजपा से विदाई की तैयारी हो गई है

भाजपा नेतृत्व और प्रदेश की जनता ने पूरी तरह मन बना लिया है – अवनीश बुंदेला

भोपाल – सूत्रों के हवाले से यह पुख्ता जानकारी प्राप्त हो रही है कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश में 18 साल अपनी तानाशाही, लोलुपता भरी सत्ता को बरकरार रखने वाले शिवराज सिंह चौहान के झूठ का पिटारा अब खुलने वाला है। भाजपा के नेतृत्व ने ही उन्हें प्रदेश से बेदखलकर राष्ट्रीय भाजपा का उपाध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें पर मोहर लगा दी है। इससे साफ है कि शिवराज सिंह की भाजपा से विदाई निश्चित है। इतना ही नहीं शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं भांप लिया था कि प्रदेश में अब मेरी झूठ की दुकान बंद होने वाली है इसलिए उन्होंने खुद स्वीकार कर लिया है कि प्रदेश से उनकी विदाई होने वाली है। भाजपा के प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व सहित पदाधिकारी ने शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री का चेहरा न बनाकर पूरे चुनाव में उनकी फजीहत की। शिवराज सिंह चौहान ने इन 18 वर्षों में जो झूठी घोषणाओं का पिटारा तैयार किया था उससे जानता पूरी तरह हताश और निराश हो चुकी है, प्रदेश की जनता ही नहीं बीजेपी के लोग शिवराज सिंह को अब प्रदेश में देखना पसंद नहीं कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अवनीश बुंदेला ने कहा कि राष्ट्रीय भाजपा नेतृत्व में ऐसे कई नेता है जिन्हें सत्ता से बेदखल करने के लिए भाजपा संगठन में कठपुतली बनाने के लिए उन्हें उपाध्यक्ष का पद दे दिया जाता है जिसकी बानगी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, कल्याण सिंह, वसुंधरा राजे, रमन सिंह और प्रभात झा ऐसे तमाम भाजपा नेता है, जिन्हें उपाध्यक्ष का पद देकर साइड लाइन कर दिया गया है। इसी तरह शिवराज सिंह चौहान का भी यही हश्र भाजपा द्वारा होने वाला है।
श्री बुंदेला ने कहा कि प्रदेश में जनता बदलाव चाहती है और माननीय कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है 3 दिसंबर को मतगणना होने के बाद प्रदेश में एक नई उम्मीद, एक नई किरण के साथ प्रदेश की एक नई तस्वीर सामने आएगी। पूरा प्रदेश आज एक नये भविष्य की कल्पना कर रहा है।

Top