You are here
Home > Uncategorized > भाजपा आपको कुरेदेगी, भड़कायेगी पर आप उनकी बातों में मत आना – राजा बराड

भाजपा आपको कुरेदेगी, भड़कायेगी पर आप उनकी बातों में मत आना – राजा बराड

राजा बराड ने सिख समाज के प्रतिनिधियों और नागरिकों की महत्वपूर्ण बैठक ली

इंदौर/भोपाल -आज इंदौर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सपरा और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा बराड ने सिख समाज के प्रतिनिधियों और नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश को गर्त में डुबो दिया है। नेताद्वय ने कहा कि भाजपा आपको कुरेदेगी, भड़कायेगी पर आप उनकी बातों में मत आना। भाजपा सरकार द्वारा सिख समाज को जिस तरीके से भ्रमित किया जा रहा है, लोगों को गुमराह किया जा रहा है यह भाजपा की ओछी मानसिकता और चुनाव में अपनी हार सुनिश्चित देख उनको भय सता रहा है। उन्होंने कहा कि सिख समाज कांग्रेस के साथ है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने इस समाज के हितों का संरक्षण किया है। उन्होंने कहा कि सिख समाज कमलनाथ जी के साथ है और आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी के हाथ मजबूत कर कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाएगी। नेताद्वय ने सिख समाज के लोगों से कांग्रेस को वोट करने की अपील की है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कौमी एकता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सचप्रीत “सच” सलूजा ने बताया कि नेताद्वयने सिख समाज के प्रतिनिधियों से चर्चा कर कांग्रेस की नीतियों और कमलनाथ जी द्वारा दिए गए वचनों की जानकारी दी। सिख समाज के सभी लोगों ने सर्वसम्मति से कांग्रेस और कमलनाथ जी के पक्ष में मतदान करने का संकल्प लिया।
बैठक में बड़ी संख्या में सिख समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Top