You are here
Home > Uncategorized > मध्यप्रदेश में चुनावी परिणाम पर कांग्रेस का आत्ममंथन:दो प्रदेश महामंत्रियों ने दिया इस्तीफा

मध्यप्रदेश में चुनावी परिणाम पर कांग्रेस का आत्ममंथन:दो प्रदेश महामंत्रियों ने दिया इस्तीफा

जल्द होगी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

भोपाल – मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम आसान रूप नहीं आने के बाद कांग्रेस पदाधिकारी इस्तीफा दे रहे हैं। शनिवार को जबलपुर में कांग्रेस के दो महामंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया।
जबलपुर में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अशोक गुप्ता और पंकज पांडे ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। दोनों महामंत्रियों ने पीसीसी चीफ कमलनाथ को इस्तीफा भेजा है। दोनों नेता जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव प्रभारी थे।
अशोक गुप्ता कांग्रेस लीगल सेल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रजातंत्र का हिस्सा है। प्रजा द्वारा दिए गए निर्णय को सभी को स्वीकार करना पड़ता है, जिसके कांग्रेस पार्टी ने किया है। जहां तक इस्तीफे की बात है मुझे चुनाव के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा महामंत्री पद से नवाजा गया। मुझे पद की कोई लालसा नहीं है।
इससे पहले शुक्रवार शाम को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एमपी कांग्रेस नेताओं की समीक्षा बैठक हुई।
एमपी कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने बैठक के बाद बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मध्यप्रदेश के नेताओं से चुनाव के नतीजों के बारे में चर्चा की। सभी नेताओं ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। हार के कारणों पर खुले मन से चर्चा हुई। कहां कमियां रहीं, इस पर आत्ममंथन, विश्लेषण और चर्चा की गई।
सुरजेवाला ने बताया कि अब पार्टी के संगठन की रचना कैसी हो, कैसे आगे बढ़ा जाए, इसका फैसला पार्टी अध्यक्ष पर छोड़ा है। एमपी के नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष से जल्द पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के लिए भी कहा है, ताकि विधायक दल की बैठक कर जल्द नेता प्रतिपक्ष तय किया जा सके।

Top