You are here
Home > Uncategorized > राहुल गांधी की सजा पर रोक न्याय की जीत है: कमलनाथ

राहुल गांधी की सजा पर रोक न्याय की जीत है: कमलनाथ

कांग्रेस नेताओं ने निर्णय को बताया नफरत पर मोहब्बत की जीत, सच्चाई और लोकतंत्र की जीत

भोपाल – अभा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जी मानहानि केस पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाये जाने पर कांग्रेसजनों ने खुशी का इजहार करते हुए जश्न मनाया।
अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि केस में माननीय सर्वाेच्च न्यायालय से राहत दिए जाने पर पूरे देश और प्रदेश में आमजन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सर्वाेच्च न्यायालय के फैसले पर श्री गांधी की सजा पर रोक लगाये जाने के निर्णय पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के आव्हान पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों ने जश्न मनाया, मिठाइयां बांटी, आतिशबाजी की और परस्पर बधाई प्रेषित की।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खुशी जताते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र की आवाज, जन-जन के चहेते और कांग्रेस के सम्मानित नेता राहुल गांधी को माननीय उच्चतम न्यायालय से सजा में राहत मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं। माननीय न्यायालय के इस फैसले से न्यायपालिका के प्रति देश की जनता का सम्मान और भरोसा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि अंतिम फैसला भी राहुल गांधी के पक्ष में आएगा और देश में लोकतंत्र मजबूत होगा और सच्चाई की जीत होगी।
सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा राहुल गांधी को दी गई दो साल की सजा पर रोक लगाये जाने के निर्णय की खबर मिलते ही कांग्रेसजनों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कांग्रेसजनों ने अपने राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी जी की सच्चाई और न्याय की इस लड़ाई में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय परिसर में जश्न मनाया, आतिशबाजी की और परस्पर मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्षगण, राजीव सिंह, प्रकाश जैन, सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, अभय दुबे, सै. साजिद अली, जे.पी. धनोपिया, दीपचंद यादव, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, श्रीमती विभा पटेल, योगेश यादव, गुरमीत सिंह मंगू, भूपेन्द्र गुप्ता, विक्रम चौहान, रघुनंदन शर्मा, जितेन्द्र मिश्रा, अमित शर्मा, आनंद तारण, अब्बास हफीज, अवनीष बुंदेला, आनंद जाट, कुंदन पंजाबी, मिथुन अहिरवार, फिरोज सिद्धीकी, फरजाना खान, मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव, शिवनारायण शर्मा, आषुतोष बिसेन, वासुदेव शर्मा, मोहन झलिया, निहाल अहम

Top