You are here
Home > Uncategorized > आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों, सच्चाई की जीत होती है – राहुल गांधी

आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों, सच्चाई की जीत होती है – राहुल गांधी

राहुल गांधी को हटाने के लिए 24 घंटे में सब कुछ हुआ। अब देखना है कि उनकी दोबारा सांसदी कब बहाल होती है – खड़गे

नई दिल्ली – सुप्रीम कोर्ट ने 4 जुलाई को मानहानि मामले में राहुल गांधी को मिली 2 साल की सजा पर रोक लगा दी। इसके बाद शाम को राहुल कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। कहा- आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों, सच्चाई की जीत होती है। मेरा रास्ता तो क्लीयर है। मुझे क्या करना है, मेरा का क्या काम है, मुझे इसकी क्लैरिटी है। जिन लोगों ने मदद की, जनता ने जो सपोर्ट किया, उसका शुक्रिया। थैंक्यू…।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सारे लोग खुश हैं। अक्सर ऐसा होता है कि हमारी बातें निगेटिव जाती हैं, कभी पॉजिटिव भी होती हैं। मैं सु्प्रीम कोर्ट का धन्यवाद करता हूं। अभी संविधान जिंदा है। न्याय मिल सकता है। सिर्फ राहुल गांधी की जीत नहीं है, भारत की जनता और डेमोक्रेसी की जीत है। इससे बहुत बड़ा फायदा देश को हुआ है।
जो व्यक्ति सच्चाई, देश के हित, देश में मजबूती लाने के लिए, बढ़ती महंगाई के लिए लड़ता है, जो व्यक्ति लोगों को जागृत करने के लिए कन्याकुमारी से चलकर कश्मीर से चलते हुए डॉक्टर, इंजीनियर, किसान, मजदूरों से मिले। ये सब उनकी दुआओं का नतीजा है।
राहुल गांधी को हटाने के लिए 24 घंटे में सब कुछ हुआ। अब देखना है कि उनकी दोबारा सांसदी कब बहाल होती है। रात में रीइंस्टेट (बहाल) करते हैं या अभी करते हैं, हम इसका इंतजार करते हैं।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल ने ट्वीट लिखा- मेरी जिम्मेदारी वही रहेगी। आइडिया ऑफ इंडिया की रक्षा करता रहूंगा।

Top