You are here
Home > Uncategorized > लोकसभा में पेश आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना पर नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे

लोकसभा में पेश आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना पर नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे

बस्ती विकास मद में 5 साल में 100 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ

उमरिया – विश्व आदिवासी दिवस पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राधेश्याम काकोडिया ने उमरिया में पत्रकार वार्ता के दौरान जनजातीय विभाग में भ्रष्टाचार के साथ-साथ मानपुर विधानसभा में भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर और मानपुर विधायक और मंत्री मीना सिंह पर कमीशन लेने का आरोप लगाया है।

बस्ती विकास मद में करोड़ों का भ्रष्टाचार

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राधेश्याम काकोडिया ने बस्ती विकास मद में करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और बताया कि लगभग 5 साल में 100 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। बताया कि बस्ती विकास मद में मानपुर विधानसभा की मानपुर और पाली जनपद पंचायत में विद्युतीकरण कार्य के लिए नौ करोड़ सात लाख अस्सी हजार वर्ष 2022 में स्वीकृत हुआ था। जिसमें कि 87 कार्यों के लिए स्वीकृत दी गई थी।
जनपद पंचायत पाली में 62 कार्य और जनपद पंचायत मानपुर में 25 कार्य स्वीकृत किए गए थे। जिसमें जनपद पंचायत पाली में छह करोड़ बामन लाख अस्सी हजार के कार्य स्वीकृत हुए थे और मानपुर में दो करोड़ 55 लाख के कार्य स्वीकृत हुए थे। वहीं जनपद पंचायत मानपुर में 1 करोड़ नब्बे लाख रुपए निकाल भी लिए गए।
सारे कार्यों के लिए ग्राम पंचायत को एजेंसी बनाया गया और आरोप लगाते हुए प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकार की कैबिनेट मंत्री मीना सिंह की ओर से सरपंचों को फोन पर धमकी देकर सारी राशि का भुगतान करवा लिया गया।
कार्यों को देखा जाए तो बमुश्किल 10 से 20 प्रतिशत कार्य ही हुआ और लगाए गए ट्रांसफॉर्मर केबल में भी भ्रष्टाचार हुआ है। जिसके कारण केवल और ट्रांसफॉर्मर भी लोड नहीं ले पाएंगे और आदिवासी भाइयों को लाइट नहीं मिलेगी।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी करेगी आंदोलन

भ्रष्टाचार को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राधेश्याम काकोडिया ने बताया कि हम गांव गांव जाकर अपने भाइयों को जागरूक करेंगे और हक की लड़ाई को लेकर आंदोलन भी करेंगे।वहीं आंदोलन उमरिया जिले से ही शुरू होगा।

Top