You are here
Home > Uncategorized > स्वर्गीय राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

स्वर्गीय राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ रहेंगे उपस्थित

भोपाल – पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की रविवार 21 मई 2023 को 32 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गांधी सभा कक्ष में पूर्वान्ह 11.15 बजे श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
इसके पूर्व सुबह 10.45 बजे हबीबगंज थाने के समीप स्थित राजीव गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर श्री कमलनाथ जी एवं कांग्रेसजनों द्वारा राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये जायेंगेे। उक्त आशय की जानकारी प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने दी है।

Top