10 साल की मासूम से रेप, पीड़िता को कन्या भोज के नाम पर ले गया आरोपी Uncategorized by mpeditor - March 6, 2024March 6, 20240 अशोकनगर -अशोकनगर देहात थाना क्षेत्र में एक 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। पीड़िता को आरोपी खेत पर से कन्या भोज के नाम पर ले गया और एक सरसों के खेत में बच्ची से हैवानियत की। पीड़िता की मौसी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया।घटना मंगलवार की है। पीड़िता अपनी मां के साथ खेत पर थी। उसी समय आरोपी बच्ची को कन्या भोज का कह कर साथ ले गया। घटना की जानकारी जब लगी जब बच्ची की मां ने कुछ देर बाद आरोपी की पत्नी से पूछा की तुम्हारे घर कन्या भोज रखा है क्या? इस बात पर से आरोपी की पत्नी ने मना कर दिया। इसके कुछ देर बाद पीड़ित ने घर आकर अपनी मां को उसके साथ हुई घटना के बारे में बताया।