आज मध्यप्रदेश में गांव से लेकर मंत्रालय तक भ्रष्टाचार, साढ़े 11 महीने में कांग्रेस ने अपनी नीति और नीयत का परिचय दिया – कमलनाथ Uncategorized by mpeditor - June 15, 2023June 15, 20230 शिवराज रोज घोषणाएं करते हैं, मैं उन्हें नाचने-गाने और बोलने में नहीं हरा सकता, लेकिन सच्चाई में हरा सकता हूं – कमलनाथ भोपाल – पूर्व मुख्यमंत्री और PCC चीफ कमलनाथ ने कहा, हमारी सरकार सौदे से गई। मुझे प्रशासन बदलना था। बहुत सारे अधिकारियों में चर्बी चढ़ी हुई थी। मैंने जब किसानों के कर्ज माफ करने की बात कही, तब वे (अधिकारी) तैयार नहीं थे। उस समय मैं भी मुख्यमंत्री था, मैं भी सौदा कर सकता था, लेकिन मैं मध्यप्रदेश की पहचान सौदे से नहीं बनाना चाहता था।कमलनाथ गुरुवार को भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मध्यप्रदेश कांग्रेस नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के प्रांतीय सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘आज मध्यप्रदेश में गांव से लेकर मंत्रालय तक भ्रष्टाचार है। हमारी 15 महीने की सरकार थी। इसमें साढ़े तीन महीने का समय सभा, चुनाव, आचार संहिता में गया। साढ़े 11 महीने में कांग्रेस ने अपनी नीति और नीयत का परिचय दिया।’कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर कहा, ’18 साल बाद शिवराज सिंह को बहनें याद आ रही हैं। किसान याद आ रहे हैं। उनका खाना हजम नहीं होता, जब तक वे झूठ न बोल लें। शिवराज रोज घोषणाएं करते हैं। मैं उन्हें नाचने-गाने और बोलने में नहीं हरा सकता, लेकिन सच्चाई में हरा सकता हूं।’