मुरैना में फूड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में जहरीली गैस से 5 मजदूरों की मौत Uncategorized by mpeditor - August 31, 2023August 31, 20230 मृतकों में तीन सगे भाई मुरैना – मुरैना में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। नूराबाद के धनेला गांव में साक्षी फूड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में जहरीली गैस से 5 मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में तीन सगे भाई हैं। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर कुछ मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस और प्रशासन के अधिकारी के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फैक्ट्री को खाली करा लिया गया। फैक्ट्री में चेरी, गुलकंद और दूसरे फूड प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि मजदूर सेफ्टी टैंक की सफाई करने के लिए उतरे थे। गैस से उनका दम घुट गया।ASP अरविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि संभवत: सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुष्टी हो पाएगी। फैक्ट्री मालिक की गलती होगी तो केस दर्ज किया जाएगा