कमलनाथ ने जो वादे अपने वचन पत्र में शामिल किए उनसे भाजपा सरकार सकते में – अरुण यादव Uncategorized by mpeditor - September 27, 2023September 27, 20230 अरुण यादव ने कहा – आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दो तिहाई बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी टीकमगढ़ – कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा लेकर टीकमगढ़ पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने बुधवार को सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर कांग्रेस के वचन पत्र को कॉपी पेस्ट करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने जो वादे अपने वचन पत्र में शामिल किए हैं, उनसे भाजपा की सरकार सकते में है।दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव मंगलवार रात जन आक्रोश यात्रा लेकर टीकमगढ़ पहुंचे थे। उन्होंने गांधी चौराहे पर जनसभा के दौरान भाजपा की ओर से जारी किए गए प्रत्याशियों के नामों पर चुटकी ली थी। बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने एक बार फिर कहा कि भाजपा चाहे तो मध्य प्रदेश के सभी सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतार दें।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार को भी टीकमगढ़ से विधायक का चुनाव लड़ना चाहिए। कांग्रेस की गुटबाजी पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में टिकट मांगने का अधिकार सबको है। पार्टी जिस प्रत्याशी को घोषित करेगी, सभी कार्यकर्ता उसके साथ एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को जनता ने नकार दिया है। प्रशासनिक मशीनरी और डर दिखाकर भाजपा नेताओं की सभा में भीड़ जुटाई जा रही है। अरुण यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी दो तिहाई बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी।अक्टूबर में जारी होगी पहली सूची : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियों की तीन सूचियां जारी कर दी है, लेकिन कांग्रेस की ओर से अब तक एक भी नाम जारी नहीं किया गया है। इस सवाल पर पूर्व मंत्री अरुण यादव ने कहा कि 5 से 10 अक्टूबर के बीच कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। कुल मिलाकर कांग्रेस के विधानसभा दावेदारों को अगले महीने तक इंतजार करना पड़ेगा।-बड़ागांव में की कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपीलबुधवार के रोज मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार अरुण यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, मध्य प्रदेश के सह प्रभारी सीपी मित्तल, पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन यादवेंद्र सिंह, चंद्रिका प्रसाद दिवेदी, जिला प्रभारी टीकमगढ़ के नेतृत्व में टीकमगढ़ विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा निकाली गई। जिसमें यादवेन्द्र सिंह के नेतत्व में उनके समर्थकों द्वारा टीकमगढ़ विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। टीकमगढ़ विधानसभा में कारी तिगेला, हीरानगर तिगैला, अनंतपुरा, कलेक्ट्रेट, संगम गार्डन, ईदगाह, सैलसागर, कोतवाली तिराहा पर स्वागत किया गया। इसके साथ ही गांधी चौराहा पर आमसभा, कुंडेश्वर, गणेशगंज, तालदरवाजा, पुरानी टेहरी, माडूमर, पठा, गुदानवारा, समर्रा में भी आमसभा का आयोजन कर जन समुदाय को कांग्रेस की रीति नीति