अभा कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ 12 अक्टूबर कोमंडला में जनसभा को संबोधित करेंगे Uncategorized by mpeditor - October 11, 2023October 11, 20230 भोपाल – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ गुरूवार, 12 अक्टूबर 2023 को मंडला में कांग्रेस की विषाल जनसभा को संबोधित करेंगे।प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने बताया कि अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रियंका गांधी एवं कमलनाथ 12 अक्टूबर, 2023 को दिल्ली से विशेष विमान से पूर्वान्ह 11 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। नेताद्वय हेलीकाप्टर द्वारा पूर्वान्ह 11.15 बजे जबलपुर से प्रथान कर पूर्वान्ह 11.45 बजे मंडला पहुंचेंगे और वहां दोपहर 12 बजे कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। श्रीमती गांधी एवं श्री कमलनाथ दोपहर 1.15 बजे हेलीकॉप्टर से मंडला से रवाना होकर दोपहर 1.45 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। श्रीमती गांधी जबलपुर से विषेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।