You are here
Home > Uncategorized > “उल्हासनगर गोलीकांड: भूमि विवाद से उत्पन्न हुआ BJP विधायक और शिवसेना नेता के बीच संघर्ष”

“उल्हासनगर गोलीकांड: भूमि विवाद से उत्पन्न हुआ BJP विधायक और शिवसेना नेता के बीच संघर्ष”

उल्हासनगर – महाराष्ट्र के उल्हासनगर में जमीन विवाद के चलते BJP विधायक गणपत गायकवाड़ और उनके एक साथी ने शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ को पुलिस स्टेशन के अंदर गोली मार दी। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत करने के लिए शुक्रवार रात करीब 10 बजे हिल लाइन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। यहां पहले उनमें बहस हुई। तभी गणपत ने इंस्पेक्टर के सामने महेश पर 6 राउंड फायर किए।
दो गोली महेश और दो गोलियां उनके साथी राहुल पाटिल को लगीं। थाने में हंगामा मच गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में BJP विधायक हिरासत में लिया था। शनिवार (3 फ़रवरी) की सुबह विधायक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत ने कहा कि आरोपी ने मुख्यमंत्री का नाम लिया है, इस लिहाज से उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

Top