मणिपुर में ASP की किडनैपिंग के खिलाफ पुलिस का प्रदर्शन:कमांडोज ने अपने हथियार डाले Uncategorized by mpeditor - February 29, 2024February 29, 20240 इंफाल – मणिपुर में मंगलवार को किडनैप हुए एडिशनल एसपी (ASP) अमित मायेंगबाम को पुलिस और सुरक्षाबल ने छुड़ा लिया है। मैतेई संगठन अरामबाई तेंगगोल के कैडर के 200 लोगों ने उनके घर से उनका अपहरण किया था। इंफाल ईस्ट की यह घटना मंगलवार शाम करीब 6:20 बजे की है। बुधवार को मणिपुर पुलिस कमांडोज ने अपने हथियार डालकर इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया।अधिकारियों ने बताया कि ASP अमित को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इंफाल ईस्ट में एक बार फिर तनाव का माहौल है। इस बीच स्थिति को कंट्रोल करने के लिए सेना बुलाई गई है और इलाके में असम राइफल्स की 4 टुकड़ियां तैनात की गई हैं। ASP ने मैतेई संगठन के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया था मंगलवार की शाम मैतेई संगठन के कुछ लोगों ने ASP अमित के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान सुरक्षा गार्डों और हथियारबंद बदमाशों के बीच फायरिंग भी हुई, जिससे चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद मैतेई लोगों ने अमित का अपहरण कर लिया।दरअसल, ASP अमित ने कुछ दिन पहले वाहन चोरी के आरोप में मैतेई संगठन अरामबाई तेंगगोल के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद संगठन ने अपने सदस्यों की रिहाई को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था।