You are here
Home > Uncategorized > डिंडौरी में पिकअप पलटी, 14 लोगों की मौत:45 लोग सवार थे

डिंडौरी में पिकअप पलटी, 14 लोगों की मौत:45 लोग सवार थे

डिंडौरी – डिंडौरी में एक पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई। 20 लोग घायल हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में भर्ती कराया गया है। वाहन में लगभग 45 लोग सवार थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने मृतकों और घायलों की पुष्टि की है। हादसा बिछिया थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के तीन से चार बजे के बीच हुआ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मरकाम के अनुसार ग्रामीण अमाही देवरी गांव से मंडला जिले के मसूर घुघरी गांव चौक के कार्यक्रम के लिए गए थे। लौटते समय पिकअप MP20 GB4146 अनियंत्रित पलटी और 20 फीट नीचे खेत में जा गिरी। घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर विकास मिश्रा, एसपी अखिल पटेल शहपुरा अस्पताल पहुंच गए।

Top