You are here
Home > Nation > महिलाओं व पुरुषों की लग रही लंबी कतार ले रही बढ़-चढ़कर हिस्सा

महिलाओं व पुरुषों की लग रही लंबी कतार ले रही बढ़-चढ़कर हिस्सा

मंदसौर 3 नवम्बर 20/ विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को मजबूत करने में कोई भी वर्ग आज के समय में पीछे नहीं है। लोकतंत्र को मजबूत करने में महिला हो या पुरुष या हो दिव्यांग या हो थर्ड जेंडर कोई भी पीछे नहीं है। सब चाहते हैं कि देश का लोकतंत्र बहुत ही मजबूत बने। इसका उदाहरण आज इन्होंने मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करके जाहीर कर दिया। लोकतंत्र की गाड़ी के दूसरे पहिए ने अपनी जिम्मेदारी निभायी मतदान में सहभागिता के मामले में वे महिलाएं भी पुरुषों से पीछे नही रहीं। कई मतदान केंद्रों में तो महिला मतदाताओं की कतार पुरुष मतदाताओं की कतार से भी लम्बी। हर आयु वर्ग की महिलाओं, शहरी व ग्रामीण, युवा मतदाता सभी श्रेणियों में महिला मतदाताओं की उपस्थिति दिखी। प्रातः 7 बजे से ही मतदान केंद्रों में लम्बी कतारें दिख रही।

Leave a Reply

Top