You are here
Home > Uncategorized > खंडवा भाजपा सांसद खुले आम कह रहे हैं कि भाजपा को वोट दो, नहीं तो एक हजार रुपए मिलना बंद हो जाएंगे – दिग्विजय

खंडवा भाजपा सांसद खुले आम कह रहे हैं कि भाजपा को वोट दो, नहीं तो एक हजार रुपए मिलना बंद हो जाएंगे – दिग्विजय

भोपाल – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एक बार फिर चुनाव मैदान में दिख सकते हैं। महाकौशल क्षेत्र के दौरे पर निकले दिग्विजय ने सिवनी में मंगलवार को चुनाव लड़ने का संकेत देकर राजनीति को हवा दे दी है। दिग्विजय सिंह से जब सिंधिया की पारंपरिक सीट गुना से चुनाव लड़ने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वे पार्टी के सिपाही हैं, पार्टी जहां से भी कहेगी वे आदेश मानेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कटनी और जबलपुर होते मंगलवार को सिवनी पहुंचे थे। यहां दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक आरोप लगाए।
इससे पहले जबलपुर दौरे पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार पर हमला बोला। आज पूरे प्रदेश में ड्रग माफिया, माइनिंग माफिया, पीडीएस माफिया सक्रिय हैं। दतिया और कटनी केंद्र बन गए हैं। मुख्यमंत्री केवल नाटक-नौटंकी के अलावा कुछ नहीं। कभी ढोल बजाएंगे, कभी नाचेंगे, कभी बच्चों को गोद में उठा लेंगे। 20 साल तक बहनों की याद नहीं आई। चुनाव आया तो लाडली बहना आ गई।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि खंडवा के भाजपा सांसद खुले आम कह रहे हैं कि भाजपा को वोट दो, नहीं तो एक हजार रुपए मिलना बंद हो जाएंगे। यहां चालू हुआ नहीं और बंद हो जाएंगे। यह कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। इन पर कार्रवाई होना चाहिए। खुलेआम प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि बजरंग बली का नाम लेकर बटन दबाओ, क्या यह कोड आफ कंडक्ट का उल्लंघन नहीं है। उन पर मुकदमा दायर क्यों नहीं हुआ।

Top