भोपाल पुलिस के ASI अहमद की कोरोनावायरस से मौत News by mpeditor - August 5, 20200 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मध्य प्रदेश पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर श्री अंसार अहमद की कोरोनावायरस के संक्रमण से मौत हो गई। श्री अहमद अपना कर्तव्य निभाते हुए कोविड-19 से संक्रमित हुए थे। डीजीपी मध्य प्रदेश ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि श्री अंसार अहमद, सहायक उप निरीक्षक, थाना शाहजहानाबाद भोपाल का कर्तव्यरत रहते हुए कोरोना संक्रमण के कारण आज दुःखद निधन हो गया है। पुलिस विभाग में इनकी 25 वर्ष की उत्कृष्ट सेवा रही है। मध्य प्रदेश पुलिस परिवार की ओर से मैं श्री अंसार अहमद को नमन एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के अनुसार मध्य प्रदेश में 500 से अधिक पुलिस कर्मचारी वर्तमान में कर्तव्य के दौरान कोरोनावायरस से संक्रमित हैं एवं अस्पतालों में भर्ती हैं उनका इलाज किया जा रहा है। उनके संपर्क में आए करीब 4000 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है। पिछले दिनों मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग ने इसी के चलते सभी पुलिस कर्मचारियों को पदस्थापना जिले से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।