ईवीएम में कोई गड़बड़ न हो, तो मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि बीजेपी 180 से ज्यादा सीटें नहीं जीतेगी – प्रियंका Uncategorized by mpeditor - April 17, 2024April 17, 20240 प्रियंका गांधी ने बुधवार को यूपी का पहला रोड शो सहारनपुर में किया सहारनपुर – लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को यूपी का पहला रोड शो सहारनपुर में किया। खुली जीप में उनके साथ कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद भी मौजूद रहे। प्रियंका ने कहा- मोदी का ध्यान गरीबों की तरफ नहीं, धन्नासेठों की तरफ है।प्रियंका के भाषण के दौरान अजान शुरू हो गई, तो उन्होंने भाषण रोक दिया। दोबारा बोलते हुए वाल्मीकि रामायण का एक किस्सा सुनाया। मुस्लिम महिलाओं से अस्सलामु अलैकुम बोलीं। इस दौरान प्रियंका को किसी ने गुलाब तो किसी ने पेंटिंग गिफ्ट की।रोड शो अमन पैलेस से शुरू हुआ, जो डेढ़ किमी दूर गुरुद्वारा रोड पर खत्म हुआ। 5 साल पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में भी प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में रोड शो किया था। तब भी खुली जीप में इमरान मसूद उनके साथ थे। प्रियंका गांधी ने कहा कि इन्होंने कुछ गड़बड़ पहले से कर रखी है कि इनको पता है कि इन्हें 400 पार मिलने वाले हैं। अगर देश में ऐसा चुनाव हो, जिसमें EVM में कोई गड़बड़ न हो, तो मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि ये 180 से ज्यादा सीटें नहीं ले सकते, उससे भी कम सीटें लेंगे।